विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आज रूस के मॉस्को में मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आज रूस के मॉस्को में मुलाकात की। प्रेस वार्ता को संभोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, रूस के साथ हमारे महत्वपूर्ण और समय-परीक्षणित संबंध हैं। हम इस संबंध का विस्तार करने और इसे और अधिक टिकाऊ बनाने के तरीके खोजने की कोशिश कर रहे हैं। हमने उन क्षेत्रों पर चर्चा की जहां दोनों देशों के बीच स्वाभाविक हित हैं। हमने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लक्ष्यों की सर्वोत्तम सेवा के बारे में बात की। अफगानिस्तान के अनेक क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। हमने चर्चा की कि अफगानिस्तान के लोगों के लिए अपना समर्थन कैसे जारी रखें।

Related posts

Leave a Comment