विदेश मंत्रालय ने विदेशों में नौकरी दिलाने के फर्जी प्रस्तावों के जाल में नहीं फंसने की सलाह दी

विदेश मंत्रालय ने विदेशों में नौकरी दिलाने के फर्जी प्रस्तावों के जाल में नहीं फंसने की सलाह दी

विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से चल रहे नौकरी दिलाने के फर्जी प्रस्तावों के जाल में नहीं फंसने की सलाह दी है। मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी के कुशल युवाओं को सलाह दी है कि कुछ संदिग्ध आईटी कम्‍पनियां ‘थाईलैंड में डिजिटल बिक्री और विपणन अधिकारियों के पदों के लिए भारतीय युवाओं को आकर्षक नौकरियों की पेशकश कर रहे हैं। बैंकॉक और म्यांमा में भारतीय मिशनों के सामने क्रिप्टो-मुद्रा धोखाधड़ी सामने आयी है इसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर दुबई और भारत स्थित एजेंटों ने थाईलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर कुशल युवाओं को ठगा है। मंत्रालय ने कहा कि नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं को अनुचित तरीके से सीमापार, अधिकतर को म्यांमा ले जाया जाता है और उन्‍हें बंदी बनाकर कठिन परिस्थितियों में काम करने पर विवश किया जाता है। मंत्रालय ने कहा है कि रोजगार के उद्देश्य से पर्यटक या यात्रा वीजा पर यात्रा करने से पहले, विदेशी नियोक्ताओं की साख की जांच या सत्यापन कर लें।

Related posts

Leave a Comment