केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने आज चेन्नई में “ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया टू द न्यू डिकेड” विषय पर ए.एम. जैन कॉलेज के छात्रों के साथ संवाद सत्र में भाग लिया। सत्र के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने शिक्षा के प्रारंभिक चरण में वित्तीय साक्षरता पैदा करने के महत्व पर जोर दिया। भारत में रक्षा खर्च के सवाल पर उन्होंने कहा कि रक्षा उत्पादों का निर्यात 20 हजार करोड़ रुपये का है जो एक बहुत बडी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि रक्षा इकाइयों और सूक्ष्म तथा लघु उद्योग क्षेत्र के बीच सहयोग गुणवत्तापूर्ण रक्षा-संबंधी उत्पादन को बढ़ावा देने का संकेत देता है। उन्होंने युवाओं को राजनीति में आने के लिए भी प्रोत्साहित किया जो 2047 तक भारत के व्यापक विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का लक्ष्य देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके बाद शाम को वित्त मंत्री ने चेन्नई में कलाक्षेत्र फाउंडेशन के 70वें वार्षिक कला उत्सव में भाग लिया।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...