वर्ल्ड बैंक ने बांग्लादेश में तीन नई परियोजनाओँ के लिए एक अरब 25 लाख डॉलर का कर्ज मंजूर किया

विश्व बैंक ने बांग्लादेश में तीन नई परियोजनाओँ के लिए एक अरब 25 लाख डॉलर का कर्ज मंजूर किया है। इससे बांग्लादेश में हरित और समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा। शुक्रवार को विश्व बैंक की बैठक में बांग्लादेश के लिए साझेदारी से जुड़ी रूपरेखा पर विचार-विमर्श के बाद मंजूरी दी गई।

इस रूपरेखा के अंतर्गत वर्ष 2031 तक बांग्लादेश को उच्च-मध्यम-आय वर्ग वाला देश बनने का लक्ष्य हासिल करने में सहायता की जाएगी। इससे बांग्लादेश को उच्च और सतत वृद्धि हासिल करने में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में भी विशेष रूप से मदद मिलेगी।

Related posts

Leave a Comment