कृषि क्षेत्र में धन की कोई कमी नहीं है और खाद्यान उत्पादन भी हो रहा है: नरेंद्र सिंह तोमर

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्र सरकार के कृषि कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि कार्यक्रमों की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक बनाने के लिए प्रयास कर रही है। आज केंद्र शासित प्रदेशों की कृषि क्षेत्र की योजनाओं की समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है कि इसका लाभ देश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कृषि को महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में धन की कोई कमी नहीं है और अतिरिक्त खाद्यान उत्पादन भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि दो लाख 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी होने के साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम से 11 लाख से अधिक किसान परिवारों को फायदा हुआ है।

Related posts

Leave a Comment