लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का दो दिवसीय राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन आज से नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन आज से नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में शुरू हो रहा है। केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्‍यों के मुख्‍य मंत्रियों, मंत्रियों, राष्‍ट्रीय और राज्‍य स्‍तर के पदाधिकारियों, सांसदों तथा विधायकों सहित करीब साढे ग्‍यारह हजार प्रतिनिधि इस सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे।

दो दिनों तक चलने वाले राष्‍ट्रीय अधिवेशन के दौरान भाजपा नेता आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी पर विस्‍तृत चर्चा करेंगे। इसके अलावा, व्यापक संगठनात्मक एजेंडे पर भी विचार-विमर्श होगा। बैठक के दौरान दो प्रस्ताव भी लाए जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा आज अधिवेशन के पहले दिन अपना उद्घाटन भाषण देंगे और बैठक कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समापन संबोधन के साथ सम्‍पन्‍न होगी। बैठक स्थल पर विकसित भारत की थीम पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

Related posts

Leave a Comment