कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

बेंगलुरु: कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में पूर्व सीएम सिद्धारमैया और राज्य पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नाम मौजूद हैं।

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने बताया, केंद्रीय चयन समिति और स्क्रीनिंग कमेटी ने उम्मीदवारों की पहली सूची को हरी झंडी दे दी है। अगले 3-4 दिन में उम्मीदवारों की दूसरी सूची को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment