छत्तीसगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उग्रवाद प्रभावित जगदलपुर में सीआरपीएफ के 84वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। गृह मंत्री ने 84वें सीआरपीएफ दिवस के मौके पर जगदलपुर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, लोकतंत्र तभी जीवित रह सकता है जब इसकी सुरक्षा समर्पित तरीके से की जाए। देश के चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से अंजाम देने में बाकी सारे CAPF को साथ में रखते हुए CRPF का योगदान महत्वपूर्ण है। पिछले कई चुनावों से CRPF के जवानों ने हमारे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सुरक्षित रूप से निर्वहन करने की जिम्मेदारी निभाई है।
