लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल के दूसरे दिन आज दक्षिण अफ्रीका 4 विकेट पर 43 रन से आगे खेलेगा

लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल के दूसरे दिन आज दक्षिण अफ्रीका 4 विकेट पर 43 रन से आगे खेलेगा

लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल के दूसरे दिन आज दक्षिण अफ्रीका 4 विकेट पर 43 रन से आगे खेलेगा। कप्‍तान टेम्‍बा बावुमा 3 और डेविड बेडिंघम 8 रन बनाकर क्रीज़ पर हैं। ऑस्‍ट्रेलिया के लिए मिशेल स्‍टार्क ने दो विकेट लिए। जॉस हैजलवुड और पैट कमिन्‍स ने एक-एक विकेट चटकाया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम 212 रन पर सिमट गई। ऑस्‍ट्रेलिया के लिए ब्‍यू वेव्‍सटर ने सर्वाधिक 72 रन बनाए, जबकि स्‍टीव स्मिथ ने 66 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए कैगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए। मार्को जानसन ने 3 और केशव महाराज तथा एडन मार्कराम ने एक-एक विकेट लिया। मैच के पहले दिन कुल 14 विकेट गिरे।

Related posts

Leave a Comment