एफआईएच हॉकी प्रो लीग में आज शाम नीदरलैंड में भारत का सामना अर्जेंटीना से

एफआईएच हॉकी प्रो लीग में आज शाम भारतीय पुरुष टीम का सामना अर्जेंटीना से होगा। नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन के वेगनर हॉकी स्टेडियम में यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढे छह बजे से शुरू होगा। भारत फिलहाल 11 मैचों में 15 अंक हासिल करके तालिका में चौथे स्थान पर है। कल अर्जेंटीना ने भारतीय टीम को 4-3 से हरा दिया। कप्‍तान हरमन प्रीत सिंह ने दो गोल किए, जबकि अभिषेक ने एक गोल किया। अर्जेटीना की तरफ से मटियास रे, लुकास मार्टिनेज, सैंटियागो तराज़ोना और लुसियो मेंडेज़ ने गोल किए।

Related posts

Leave a Comment