लुधियाना न्‍यायालय विस्‍फोट का मास्‍टर माइंड जर्मनी में गिरफ्तार

लुधियाना न्‍यायालय विस्‍फोट का मास्‍टर माइंड जर्मनी में गिरफ्तार

लुधियाना न्‍यायालय बम विस्‍फोट के मास्‍टरमाइंड को जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया गया है। जर्मनी पुलिस ने पंजाब के लुधियाना में 23 दिसम्‍बर को हुए इस विस्‍फोट के सिलसिले में जसविन्‍दर सिंह मुल्‍तानी को एरफर्ट शहर से गिरफ्तार किया। मुल्‍तानी मुम्‍बई, दिल्‍ली और देश के अन्‍य शहरों में भी आतंकी हमले की साजिश कर रहा था। इसकी गिरफ्तारी भारतीय एजेंसियों द्वारा मुहैया करायी सटीक जानकारी के आधार पर की गई है। मुल्‍तानी पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी- आईएसआई समर्थित खालिस्‍तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस का कार्यकर्ता है।

Related posts

Leave a Comment