भारत के लक्ष्य सेन जापान ओपन बैडिमंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने आज जापान के कोकी वातानबे को 21-15, 21-19 से हराया। हालांकि पुरूष डबल्स में भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई। यह जोड़ी चीनी ताइपे के लि यांग और वेंग ची लिंन से 15-21, 25-23, 16-21 से हार गई।
पुरुष सिंगल्स में एक अन्य क्वार्टर फाइनल में एच.एस. प्रणय शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व के नंबर एक खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन का मुकाबला कर रहे हैं।