रूस ने यूक्रेन के शहरों पर कई मिसाइल दागीं

रूस ने यूक्रेन के शहरों पर कई मिसाइल दागीं

रूस ने यूक्रेन के शहरों पर कई मिसाइल दागीं। तीन दिन में यह दूसरी बार है जब उसने यूक्रेन के शहरों पर सुबह होने से पहले ऐसे हमले किये। इनमें मुख्‍य शहर निप्रो के निकट स्थित लॉजिस्‍टिक्‍स केन्‍द्र पैवलोरेड को नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन द्वारा जवाबी हमले करने की आशंका है।

इन हमलों में कई दर्जन घर नष्‍ट हो गए और 34 लोग घायल हो गए हैं। इनके कुछ घंटों बाद देश भर में हवाई हमले की चेतावनी जारी हुई जिनमें बताया गया कि राजधानी कीव निशाने पर है। यूक्रेन की सेना ने दावा किया कि 18 क्रूज मिसाइलों में से उसने 15 को मार गिराया।

Related posts

Leave a Comment