छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जनजातीय नेता नन्द कुमार साय कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले प्रतिपक्ष नेता नन्द कुमार साय ने कल भाजपा छोड़ दी।
नन्द कुमार साय लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहने के साथ-साथ राष्ट्रीय अनूसुचित जनजाति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
राज्य में इस वर्ष नवंबर में विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में नन्द कुमार साय के भाजपा छोड़ने को बहुत बड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है।