रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादि‍मीर पुतिन ने भारत की स्‍वतंत्र विदेश नीति के लिए पीएम मोदी की सराहना की

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। वलदाई इंटरनेशनल डिस्‍कशन क्‍लब के पूर्ण सत्र में राष्‍ट्रपति पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की स्‍वतंत्र विदेश नीति तय की है, जिससे लोगों के हितों की रक्षा हुई है। राष्‍ट्रपति पुतिन ने कहा कि भारत पर किसी तरह के प्रतिबंध लागू करने के प्रयासों के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने तटस्‍थ रूख अपनाते हुए भारतीय लोगों के हित में निर्णय किये। राष्‍ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस और भारत के बीच विशेष संबंध हैं जो घनिष्‍ठ सहयोग की बुनियाद पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के दौरान तटस्‍थ रूख बनाये रखा है।

Related posts

Leave a Comment