रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ रहा है। हालांकि उनका यह भी कहना था कि रूस परमाणु हथियारों के इस्तेमाल में पहल नहीं करेगा। रूस की वार्षिक मानवाधिकार परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी कहा कि यूक्रेन में विशेष सैन्य कार्रवाई की प्रक्रिया बहुत लंबी हो सकती है। रूस के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उनके देश पर हमले के बाद ही वो महाविनाश के हथियार इस्तेमाल करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि परमाणु खतरा बढ़ता जा रहा है और इस खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता। पुतिन ने यह भी कहा कि रूस के पास दुनिया का सबसे आधुनिक परमाणु हथियार है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...