गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की, 151 सीटों पर आगे

Gujarat Elections Result 2022: चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 5 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 151 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 1 सीट पर जीत दर्ज़ कर 17 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी 1, निर्दलीय 2 और AAP 5 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।

गुजरात में मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार भूपेन्द्र पटेल घाटलोदिया सीट से 66 हजार 337 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। पाटीदार नेता और भाजपा उम्मीदवार हार्दिक पटेल भी वीरमगाम सीट से 43 हजार 14 वोटों के साथ आगे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल विशनगर सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के किरिट भाई पटेल से आगे चल रहे हैं। शिक्षामंत्री जीतू बघानी भावनगर पश्चिम से तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री किरिटसिंह राणा लिम्बडी सीट से आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवर रिवाबा जडेजा जामनगर उत्तरी सीट से आगे चल रही हैं। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ईशुदान गढवी खंभलिया सीट अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार से मामूली अंतर से आगे हैं।

Related posts

Leave a Comment