अमेरिका के इंडियाना प्रांत ने सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक पर मुकदमा दायर किया है। प्रांत के एटोर्नी जनरल टॉड रोकिता ने टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस पर राज्य के उपभोक्ता संरक्षण कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। मीडिया की खबरों के मुताबिक इससे सिलसिले में दो मुकदमे दायर किये गये हैं। पहले में दावा किया गया है कि यह ऐप युवा उपभोक्ताओं को अनुचित सामग्री परोस रहा है। टॉड रोकिता ने दूसरी शिकायत में आरोप लगाया है कि टिकटॉक संवेदनशील उपभोक्ता जानकारी तक पहुंचने की चीन सरकार की क्षमता जाहिर नहीं करता। उधर टेक्सॉस साउथ डकोटा और साउथ कैरोलीना में राज्य सरकार के उपकरणों में टिकटॉक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। पिछले महीने एफ बी आई ने कहा था कि टिकटॉक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बनता जा रहा है।
Related posts
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को संचालित करने वाली प्रमुख संस्था ICC एक बार फिर चर्चा में है। इसके फैसलों और गतिविधियों पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजर बनी हुई है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया में...
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...