रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 76 रुपये 5 पैसे प्रति डॉलर, सोने में 440 रूपये की गिरावट

रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 76 रुपये 5 पैसे प्रति डॉलर, सोने में 440 रूपये की गिरावट

अन्‍तरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में दोपहर कारोबार के दौरान रूपया आज 11 पैसे मजबूत होकर 76 रूपये पांच पैसे प्रति डॉलर पर चल रहा था। छह अन्‍य प्रमुख मु्द्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती मापने वाला डॉलर सूचकांक अंतरदिवसीय कारोबार में 0.08 प्रतिशत की बढत से 99.17 पर पहुंच गया।

मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज में अप्रैल अनुबंध वाले सोने का मूल्‍य दोपहर कारोबार में आज 440 रूपये की गिरावट से 51 हजार 130 रूपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। मई अनुबंध वाली चांदी सात सौ 80 रूपये घटकर 67 हजार 425 रूपये प्रति किलो रह गई।

न्‍यूयार्क मर्केन्‍टाइल एक्‍सचेंज में सोना मंदी के साथ एक हजार 917 डॉलर तीस सेंट प्रति औंस पर था। चांदी भी गिरावट दर्ज करती हुई 24 डॉलर 80 सेंट प्रति औंस पर चल रही थी।

Related posts

Leave a Comment