ओडिशा में लगातार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ जैसी स्थिति; मौसम विभाग ने सुन्‍दरगढ, झारसुगुड़ा, बारगढ और सम्‍बलपुर में आज का रेड अलर्ट जारी किया

ओडिशा में लगातार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ जैसी स्थिति; मौसम विभाग ने सुन्‍दरगढ, झारसुगुड़ा, बारगढ और सम्‍बलपुर में आज का रेड अलर्ट जारी किया

ओडिशा में लगातार बारिश से सुवर्णपुर और क्‍योंझर जिलों के कुछ हिस्‍सों में बाढ जैसी स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई है। सड़कों पर जलभराव के कारण इन जिलों के कुछ स्‍थान अलग थलग पड़ गये हैं। सुवर्णपुर में बिरमहाराजपुर क्षेत्र के निवासियों पर बाढ का सबसे ज्‍यादा असर पड़ा है क्‍योंकि बाढ का पानी कई निचले गांवों में घुस गया है। भुवनेश्‍वर और कटक में भी आज तेज वर्षा हो रही है।

इस बीच मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के गहरे दबाव में बनने के बाद अगले 48 घंटे में तेज वर्षा की चेतावनी दी है। बाद में इसके कमजोर पड़ने की संभावना है। सुन्‍दरगढ, झारसुगुड़ा, बारगढ और सम्‍बलपुर में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। तेरह जिलों में ऑरेंज अलर्ट और दस जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। क्‍योंझर, बोलांगीर, सुवर्णपुर, कालाहांडी, संबलपुर, ढेंकनाल, मयूरभंज, अंगुल, बौध, नयागढ, बालासोर और नौपाडा में आज सभी सरकारी और प्राइवेट स्‍कूलों में अवकाश की घोषणा की गयी है ।

Related posts

Leave a Comment