राष्‍ट्रपति ने आठ राज्‍यों में नये राज्‍यपाल नियुक्‍त किये, थावर चन्‍द गहलोत कर्नाटक के और मंगुभाई छगनभाई पटेल मध्‍यप्रदेश के राज्‍यपाल बने

राष्‍ट्रपति ने आठ राज्‍यों में नये राज्‍यपाल नियुक्‍त किये, थावर चन्‍द गहलोत कर्नाटक के और मंगुभाई छगनभाई पटेल मध्‍यप्रदेश के राज्‍यपाल बने

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आठ राज्‍यों में नये राज्‍यपाल नियुक्‍त किये हैं। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का नया राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है जबकि भाजपा नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्‍य प्रदेश के नए राज्‍यपाल होंगे। भाजपा नेता डॉक्‍टर हरि बाबू कम्‍भमपति मिजोरम के राज्‍यपाल होंगे। भाजपा नेता राजेंद्र विश्‍वनाथ आर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।

राष्‍ट्रपति भवन की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मिजोरम के राज्‍यपाल पी एस श्रीधरन पिल्‍लई को गोवा का नया राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। हरियाणा के राज्‍यपाल सत्‍यदेव नारायण आर्य त्रिपुरा के राज्‍यपाल बनाए गए हैं। त्रिपुरा के राज्‍यपाल रमेश बैस झारखंड के राज्‍यपाल बनाए गए हैं। वे द्रौपदी मुर्मू की जगह लेंगे। हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल बंडारू दत्‍तात्रेय को तबादले के बाद हरियाणा का राज्‍यपाल बनाया गया है। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन नियुक्तियों की स्‍वीकृति दे दी है।

मिजोरम के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई का तबादला करके गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य का तबादला करके त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस का तबादला करके झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
थावरचंद गहलोत कोकर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का तबादलाकरके हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश काराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Related posts

Leave a Comment