वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वे रैंसमवेयर का इस्तेमाल करके अमेरिकी कारोबार को नुकसान पहुंचाने की चीन की खुफिया एजेंसी की भूमिका के बारे में विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त करेंगे। चीन के खिलाफ तुरन्त प्रतिबंध लगाने के संबंध में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सार्वजनिक रूप से दोषारोपण नहीं करती कि चीन के सुरक्षा मंत्रालय ने आपराधिक हैकर्स के ज़रिये बिना लाइसेंस के वैश्विक स्तर पर साइबर हमले किये हैं। जो बाइडेन ने कहा कि अभी जांच चल रही है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि असल में हुआ क्या है।
अमेरिका, नाटो के देशों- यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, जापान, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने चीन पर मार्च में साइबर हमले का आरोप लगाया था, जिसकी वजह से विश्व भर में माइक्रासाफ्ट के सर्वर सहित दस हजार से अधिक कम्पनियों का काम प्रभावित हुआ था।