राष्ट्रीय राजधानी के मध्य हिस्से में रविवार को दोपहर बाद भारी बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। भारी से हल्की बारिश लुटियन दिल्ली और बाराखंभा रोड, कनॉट प्लेस और मथुरा रोड जैसे इलाकों में हुई। इसकी वजह से कुछ इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली में रविवार की सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 प्रतिशत रही।