राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब सूर्यास्त के बाद शवों का पोस्टमार्टम हो सकेगा। इससे न केवल मृतक के परिजनों के लिए स्थितियां बदलेंगी जिन्हें अकसर शव पाने के लिए एक लंबा इंतजार करना पड़ता है, साथ ही अंगदान और प्रतिरोपण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पर्याप्त सुविधाओं वाले अस्पतालों में रात में भी पोस्टमार्टम करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही अस्पताल प्रभारी को सभी जरूरी बुनियादी सुविधाएं पोस्टमार्टम हाउस पर सुनिश्चित करने को कहा।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब सूर्यास्त के बाद शवों का पोस्टमार्टम हो सकेगा