राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेप-थ्री को तत्काल प्रभाव से रद्द किया

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेप-थ्री को तत्काल प्रभाव से रद्द किया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग-सीएक्यूएम ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में औसत वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार को देखते ग्रेप-थ्री को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह निर्णय आज आयोग की उप-समिति की बैठक के बाद लिया गया। समिति ने एन सी आर क्षेत्र में वर्तमान वायु गुणवत्ता स्थितियों की समीक्षा की और पाया कि दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में निरंतर सुधार हो रहा है। आज शाम चार बजे यह 346 दर्ज किया गया। जो ग्रेप-थ्री लागू करने की सीमा से लगभग 55 अंक नीचे है और वायु गुणवत्‍ता सूचकांक में सुधार बरकरार रहने की संभावना है। हवा की बिगड़ती गुणवत्ता को देखते हुए पिछले महीने की 22 दिसम्‍बर 2023 को ग्रेप-थ्री को लागू किया गया था।

हालाँकि, ग्रेप-एक से ग्रेप-दो के तहत सभी प्रतिबंध लागू रहेंगे और पूरे राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में संबंधित सभी एजेंसियों द्वारा गहन निगरानी और समीक्षा की जाती रहेंगी जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक में बढोतरी न हो। आने वाले दिनों में हवा की स्थितियां ‘गंभीर’ श्रेणी में न पहुंचे। आयोग के अनुसार विभिन्‍न निर्माण परियोजनाओं और औद्योगिक इकाइयाँ जिन्हें विभिन्न वैधानिक निर्देशों का पालन न करने के कारण बंद किए गए थे, वे अपना संचालन फिर से शुरू कर सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment