राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल पर कथित हमले की जांच के लिए एक टीम भेजेगा

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल पर कथित हमले की जांच के लिए एक टीम भेजेगा। एनसीडब्ल्यू ने कहा कि वह इस मामले में कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) भेजने के लिए दिल्ली पुलिस को एक औपचारिक पत्र भी भेजेगा।

एनसीडब्ल्यू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर कथित तौर पर मारपीट की गई। एनसीडब्ल्यू ने कदम उठाते हुए दिल्ली पुलिस से न्याय की मांग की है और एक जांच टीम भेजी है।’’

पोस्ट में कहा गया, ‘‘अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। एनसीडब्ल्यू इस मामले में तीन दिन में एटीआर भेजने के लिए दिल्ली पुलिस को एक औपचारिक पत्र भेजेगा।’’

MP Rajya Sabha Smt Swati Maliwal reportedly assaulted at Delhi CM’s residence. The National Commission for Women (NCW) vows action, demanding justice from Delhi Police and sending an inquiry team. Perpetrators must be held accountable. NCW will be sending a formal letter to Delhi…

— NCW (@NCWIndia) May 13, 2024

स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचीं और यह आरोप लगाया। पुलिस को अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डीसीपी (नॉर्थ) मनोज मीना ने बताया, सुबह 9:34 बजे पुलिस स्टेशन सिविल लाइंस में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें एक महिला ने कहा कि उसके साथ सीएम हाउस में मारपीट की गई है। कुछ देर बाद सांसद मैडम पुलिस स्टेशन सिविल लाइन्स आईं, लेकिन बाद में शिकायत देने की बात कहकर चली गईं।

Related posts

Leave a Comment