राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर से गुलाम अली को राज्यसभा के लिए नामित किया है। गुलाम अली गुर्जर मुस्लिम समुदाय से हैं। केन्द्र सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुलाम अली को नामित किया है।
यह संभवत: पहली बार है, जब जम्मू कश्मीर के गुर्जर मुस्लिम समुदाय के किसी व्यक्ति को मनोनीत सदस्य के रूप में उच्च सदन में भेजा गया है।