ईडी ने कोलकाता में गेमिंग ऐप संचालकों पर छापेमारी के दौरान 17 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता के गार्डन रीच क्षेत्र में मोबाइल गेमिंग एप ई-नगेट्स के प्रोप्राईटर आमिर खान के परिसर से 17 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत ये छापे मारे गये।

प्रवर्तन निदेशालय ने अमिर खान को लोगों से पैसे लेकर मोबाइल गेमिंग एप्‍लीकेशन से उनके रिकॉर्ड हटा देने का आरोप लगाया है। गेमिंग एप्‍लीकेशन का उपयोग करने वालों को कुछ कमीशन देकर उनका भरोसा हासिल करने की कोशिश की गई। लेकिन जब बड़ी राशि निवेश की जाने लगी तो अचानक कमीशन बंद कर दी गई। इसके बाद एप के सर्वर से सभी डेटा हटा दिये गए।

Related posts

Leave a Comment