राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल देश के नए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ को पद की शपथ दिलाएंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल राष्ट्रपति भवन में देश के नए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ को पद की शपथ दिलाएंगी। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

न्यायामूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। वे 13 मई 2016 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किए गए। इससे पहले वे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश रह चुके हैं। उनका जन्म 1959 में हुआ और दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री लेने के बाद अमरीका के हारवर्ड लॉ स्कूल से पी एच डी की उपाधि प्राप्त की।

Related posts

Leave a Comment