राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश के पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन करेगी। व्यापार मेला आज से 25 सितम्बर तक चलेगा। राज्य की राज्यपाल आनंदी पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी भी उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेगें।
ऑटो मोबाइल, हस्ताशिल्प, स्वास्थ्य देखभाल, खाद्य प्रसस्करण, औषधि, डेयरी, इलैक्टिॉनिक्स और ई-कार्मस सहित विभिन्न क्षेत्रों से दो हजार से अधिक उत्पादक अपने उत्पाद प्रदर्शित करेगें।
पांच दिनों का ये भव्य आयोजन ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में मौजूद इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि यह राज्य के उत्पादों, व्यंजनों, विशिष्ट उपलब्धियों और संस्कृति के लिए एक ऐसा मंच बनेगा जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बनाने के साथ ही बाजार भी मुहैया कराएगा अब तक 60 से अधिक देशों के लगभग 400 प्रतिभागियों ने इस आयोजन के लिए पंजीकरण कराया है। 2000 से ज्यादा प्रदर्शक ऑटोमोबाइल, हस्तशिल्प, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल्स, डेयरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और ई-कॉमर्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। शो में आम जनता के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। सुशील चंद्र तिवारी, आकाशवाणी समाचार, लखनऊ।