नई दिल्ली: NDA राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा एवं NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्वाचन अधिकारी पी.सी. मोदी को मुर्मू के नामांकन पत्र सौंपे।
राष्ट्रपति पद के विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन पत्र भरेंगे।
नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 29 जून है। मतदान 18 जुलाई को कराया जाएगा और मतगणना 21 जुलाई को कराई जाएगी।