राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी को उनकी 99वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, अश्विनी वैष्णव, अनुराग ठाकुर और अन्य नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 99वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।