मिजोरम विधानसभा चुनाव: सत्तारूढ़ मिज़ो नेशनल फ्रंट (MNF) और हमार पीपुल्स कन्‍वेंशन (HPC) रिफॉर्मेशन गुट ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया

मिजोरम में विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्‍न राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन का दौर शुरू हो गया है। सत्तारूढ़ मिज़ो नेशनल फ्रंट – एमएनएफ और हमार पीपुल्स कन्‍वेंशन – एचपीसी – रिफॉर्मेशन गुट ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इससे सिनलुंग हिल्स काउंसिल के प्रभाव वाले कम से कम तीन विधानसभा क्षेत्रों में एमएनएफ के उम्मीदवारों के जीतने की संभावनाएं बढा दी हैं।

मिजो नेशनल फ्रंट पहले ही सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुका है। राजनीतिक दल मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment