राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स का ख़िताब जीत लिया है। आज खेले गए फाइनल में स्पेन के नडाल ने रूस के डेनियल मेदवेदेव को एक रोमांचक मैच में 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हराकर 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही नडाल सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पुरूष खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले नडाल ने 2020 में फ्रैंच ओपन में अपना 20वां खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने महिला सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए बार्टी ने यह ग्रैंड स्लैम खिताब 44 वर्ष बाद जीता है। उनसे पहले 1978 में यह खिताब क्रिस्टीन ओ नील ने जीता था।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...