राज्‍यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने अरविंद केजरीवाल का अनुरोध आधिकारिक तौर पर अस्‍वीकार किया

राज्‍यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का वह अनुरोध आधिकारिक तौर पर अस्‍वीकार कर दिया है, जिसमें उन्होंने राघव चड्ढा को राज्‍य सभा में पार्टी का अंतरिम नेता नियुक्त किये जाने का अनुरोध किया था। इस बारे में अरविंद केजरीवाल के पत्र के जवाब में राज्‍य सभा के उपसभापति ने लिखित उत्तर दिया कि उनका अनुरोध प्रयोज्य कानूनी प्रावधानों के अनुरूप नहीं है अत: इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

राज्‍यसभा में आप के वर्तमान नेता संजय सिंह के न्यायिक हिरासत में होने और इस कारण से संसद की बैठक में हिस्सा न ले पाने को देखते हुए यह अनुरोध किया गया था। सूत्रों के अनुसार संजय सिंह राज्‍य सभा में आम आदमी पार्टी के नेता बने हुए हैं।

Related posts

Leave a Comment