राजस्थान में 60 वर्ष से ऊपर के 92 प्रतिशत और 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 78 प्रतिशत लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गई

राजस्थान में 60 वर्ष से ऊपर के 92 प्रतिशत और 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 78 प्रतिशत लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। राज्य में कोविड के नए मरीजों की संख्‍या दिन-प्रतिदिन कम हो रही है। राज्य में नए मरीजों की कमी के बाद सामान्य जनजीवन फिर से पटरी पर आना शुरू हो गया है।

बाजारों में अब चहल-पहल दिखने लगी है और सड़कों पर फिर ट्रैफिक बढने लगा है। घरेलू पर्यटकों और व्यावसायिक गतिविधियों के शुरू होने से होटलों में भी बुकिंग बढने लगी है। रोड़वेज की बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। राजस्थान रोड़वेज द्वारा करीब एक हजार 800 बसों का संचालन किया जा रहा है। मई के अंतिम सप्ताह की तुलना में जयपुर एयरपोर्ट पर भी यात्री भार में बढोतरी हुई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि अभी करीब 22 उडानों का संचालन हो रहा है। उधर, उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अगले तीन-चार दिनों में कई रेल सेवाओं को पुन: शुरू किया जायेगा।

Related posts

Leave a Comment