देश में कोरोना टीकाकरण अभियान में 26 करोड़ से अधिक टीके लगाने का महत्वपूर्ण पड़ाव पार हो गया

देश में कोरोना टीकाकरण अभियान में 26 करोड़ से अधिक टीके लगाने का महत्वपूर्ण पड़ाव पार हो गया

देश में कोरोना टीकाकरण अभियान में 26 करोड़ से अधिक टीके लगाने का महत्वपूर्ण पड़ाव पार हो गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि अब तक 26 करोड़ 17 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके लगाए गए हैं।

फील्‍ड स्‍तर पर हमारे कार्यकर्ताओं के अफर्ट्स ने गवर्नमेंट्स ऑफ इंडिया स्‍टेट गवर्नमेंट्स के कम्‍बाइंड अफर्ट्स के साथ करते हुए हम लोगों ने 26 करोड़ का एक बेंचमार्क इन टर्म्स ऑफ ओवरऑल वैक्‍सीन डोजेज आज कम्‍प्‍लीट किया है, जिसमें हैल्‍थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर, पीपल अबॉव 45 ईअर्स ऑफ ऐज, जोकि हमारे प्रॉयर्टी ग्रुप है, उनमें 1.7 करोड़ डोजेज, 2.58 करोड़ डोजेज एंड 17.24 करोड़ डोजेज भी उनको दी जा चुकी है। हमारे सतत प्रयास है, हमने आपको इससे पहले भी अवगत किया है कि एक स्‍थायी पर वैक्‍सीन का प्रोडेक्‍शन बढ़ाते हुए दूसरे स्‍थायी पर फील्‍ड में काम करते हुए हम वैक्‍सीन को अगर स्‍ट्रेटेजी चाहते है कि सब लोग जब भी वैक्‍सीन अवलेवल हो, पर्टीकुलर्ली प्रॉयर्टीज ग्रुप वैक्‍सीन को लगवाएं और अपने आपको सुरक्षित रखने में हमारी सहायता करें।

कल 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 13 लाख 13 हजार से अधिक लोगों को टीके की पहली डोज और 54 हजार से अधिक लोगों को इसकी दूसरी डोज दी गई।

टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण आरंभ होने के बाद से 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चार करोड़ 49 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली और 8 लाख 95 हजार से अधिक व्‍यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। टीकाकरण अभियान के 151वें दिन कल 25 लाख 68 हजार से अधिक टीके लगाए गए। इनमें 21 लाख 98 हजार से अधिक लाभार्थियों को पहला और तीन लाख 70 हजार से अधिक लाभार्थियों को दूसरा टीका लगाया गया।

Related posts

Leave a Comment