राजस्थान में नई सरकार ने पेपर लीक मामले की जांच के लिए SIT गठित करने का फैसला किया

राजस्थान में नई सरकार ने पेपर लीक मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल – एसआईटी गठित करने का फैसला किया है। इसके अलावा संगठित अपराध रोकने के लिए गैंगस्टर रोधी कार्यबल बनाने की भी घोषणा की गई है। मुख्यमत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और भ्रष्टाचार उन्मूलन सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी। उन्‍होंने कहा कि लोगों को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी और कोई भी भ्रष्टाचारी कानून से बच नहीं पाएगा।

चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने जनता से आठ प्रमुख वादे किये थे। इन वादों को राजस्‍थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के रूप में पेश किया गया था। इन गारंटियों में पेपर लीक, महिला सुरक्षा और भ्रष्‍टाचार के मुद्दे भी शामिल हैं और इन पर प्रभावी कदम उठाने की बात कही गई थी। मुख्यमंत्री भजनलाल ने अधिकारियों के साथ पहली बैठक में ही इन मुद्दों पर ठोस और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

Related posts

Leave a Comment