मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्य के अन्य जिलों में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और महापौर यात्रा को रवाना करेंगे।
मप्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा आज से शुरु हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन में यात्रा को हरी झंडी दिखाकर इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे। भोपाल में दोपहर 3 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भोपाल जिले में इस तरह की सात संकल्प यात्राएं निकाली जा रही हैं ।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए फिलहाल केन्द्र सरकार ने 366 सूचना, शिक्षा, संचार- आईईसी वैन उपलब्ध कराईं हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कल सांसदों और विधायकों सहित सभी जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।