राजस्‍थान में गर्मी का प्रकोप अभी से बढ़ने लगा

राजस्‍थान में गर्मी का प्रकोप अभी से बढ़ने लगा

राजस्‍थान में गर्मी का प्रकोप अभी से बढने लगा है। राज्‍य के विभिन्‍न भागों में तापमान में छह डिग्री सेल्सियस से अधिक की बढोतरी देखी जा रही है।

कोटा में गर्मी ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड दिया। वहां अधिकतम तापमान 37 दशमलव 4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले, फरवरी महीने में 2012 में वहां 35 दशमलव 7 डिग्री तापमान रहा था। उदयपुर में पांच साल बाद तापमान 34 दशमलव छह डिग्री और राजधानी जयपुर में पारा 34 दशमलव 2 डिग्री पर पहुंच गया जो औसत से साढे सात डिग्री अधिक है।

Related posts

Leave a Comment