राजस्थान के कई जिलों में मानसून पूर्व वर्षा जारी

राजस्थान के कई जिलों में मानसून पूर्व वर्षा हो रही है। पिछले 24 घंटों में बाड़मेर जिले में मूसलाधार और बारां जिले में तेज वर्षा हुई। बाड़मेर के चोहटन में सबसे अधिक 130 मिलीमीटर और बारां के अटरू में 98 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

जयपुर मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश की सम्भावना है। अजमेर और जयपुर संभाग के जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Related posts

Leave a Comment