राजस्थान के कई जगहों पर हीट वेव के लिए येलो अलर्ट जारी

राजस्थान के कई जगहों पर हीट वेव के लिए येलो अलर्ट जारी

जयपुर: मौसम केंद्र डायरेक्टर के राधेश्याम शर्मा ने बताया, पिछले 2-3 दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सबसे अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45.2 डिग्री दर्ज़ किया गया है। जयपुर, जैसलमेर और गंगानगर में भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज़ किया गया है।

आगामी 24 घंटे में तापमान में 1-2 डिग्री की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। कई जगहों पर हीट वेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 10-11 मई से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके कारण कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां शुरू होगी और इसी के असर से 11 मई से तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट होगी।

Related posts

Leave a Comment