राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में कुल 69 उम्मीदवार मैदान में

राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में कुल 69 उम्मीदवार मैदान में

राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। इस उपचुनाव में कुल 69 उम्मीदवार मैदान में हैं।

कांग्रेस और भाजपा ने सभी सात सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं वहीं खींवसर में आरएलपी तथा 84 में भारत ट्राइबल पार्टी के प्रत्याशी अपनी सीटों को वापस हासिल करने के लिए जोर लगा रहे हैं।

भाजपा की ओर से उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी और वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया समेत 17 वरिष्ठ नेता आज विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता सचिन पायलट, प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली समेत अन्‍य वरिष्‍ठ नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं इस बीच दोसा विधानसभा उप-चुनाव के लिए आज से होम वोटिंग शुरू हो गई है।

Related posts

Leave a Comment