मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश में गर्म मौसम की स्थिति में तेजी आने के साथ ही राज्य के दक्षिणी हिस्से लू की चपेट में आ गए है। जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहा।
मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी जारी करते हुए अनुमान जताया है कि पश्चिमोत्तर हिस्से में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा है कि आज दक्षिण हरियाणा, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र और झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में लू की स्थिति बने रहने की संभावना है।