रक्षा सामानों के विनिर्माण के लिए 358 कंपनियों को 584 औद्योगिक लाइसेंस जारी किए गए

रक्षा सामानों के विनिर्माण के लिए 358 कंपनियों को 584 औद्योगिक लाइसेंस जारी किए गए

रक्षा सामानों के विनिर्माण के लिए तीन सौ 58 कंपनियों को पांच सौ 84 औद्योगिक लाइसेंस जारी किए गए है। रक्षा उद्योग क्षेत्र को भारतीय निजी कंपनियों की सौ प्रतिशत भागीदारी के लिए मई 2001 में खोल दिया गया था। रक्षा राज्‍यमंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में लिखित उत्‍तर में यह जानकारी दी। अजय भट्ट ने कहा कि उद्योग-विकास और विनियमन अधिनियम के अंतर्गत जारी किए गए औद्योगिक लाइसेंस की वैधता तीन वर्ष से बढ़ाकर पंद्रह वर्ष कर दी गई है। उन्‍होंने कहा कि घरेलू रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में कई नीतिगत पहल की हैं।

Related posts

Leave a Comment