रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेता आज शाम विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया टू प्लस टू वार्ता भी करेंगे।
डॉ जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री के साथ भी बैठक की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि उन्होंने हिन्द प्रशान्त रणनीतिक परिदृश्य को प्रभावित करने वाले, हाल के घटनाक्रम के बारे में बातचीत की। उन्होंने पश्चिम एशिया के बारे में भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने कल के विश्व कप क्रिकेट फाइनल मैच पर भी चर्चा की।