रक्षा मंत्री ने विजयादशमी के अवसर पर चमोली में जवानों के साथ शस्त्र पूजा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजय दशमी के पर्व पर उत्‍तराखंड के चमोली में औली सैन्य केन्‍द्र पर सशस्त्र बलों और भारत तिब्‍बत सीमा के जवानों के साथ शस्त्र पूजा की। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने भारत के बढ़ते कद को स्वीकार किया है और अंतरराष्ट्रीय महत्व के सभी मुद्दों पर भारत की निर्णायक भूमिका रही है। राजनाथ सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बात बड़े सम्मान के साथ सुनी जाती है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरे देश को जवानों की क्षमता और योगदान पर गर्व और विश्वास है। राजनाथ सिंह ने देश को बाहरी खतरों से बचाने में सुरक्षा बलों की भूमिका की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि सुरक्षित माहौल की वजह से ही देश आर्थिक विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने में सक्षम हुआ है। उन्होंने गलवान की घटना के समय जवानों की अद्वितीय वीरता और साहस की सराहना की। इस अवसर पर थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment