रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज राजस्‍थान के जोधपुर में देश में बने हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्‍टर भारतीय वायुसेना को सौपेंगे

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज राजस्‍थान के जोधपुर में देश में बने हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्‍टर भारतीय वायुसेना को सौपेंगे

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज राजस्‍थान के जोधपुर में देश में बने हल्के लड़ाकू हैलिकॉप्‍टर-एलसीएच भारतीय वायुसेना को सौपेंगे। रक्षामंत्री ने कहा कि सेना में ये हैलिकॉप्‍टर शामिल किए जाने से उसकी क्षमता में भारी वृद्धि होगी।

हल्के लड़ाकू हैलिकॉप्‍टर का विनिर्माण हिन्‍दुस्‍तान वैमानिकी लिमिटेड में किया गया है। यह हैलिकॉप्‍टर दुनिया में एकमात्र लड़ाकू हैलिकॉप्‍टर है जो पांच हजार मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। इसमें पर्याप्‍त मात्रा में हथियार और ईंधन ले जाने की क्षमता है। यह सेनाओं की विशेष आवश्‍यकताओं के अनुकूल भी है।

Related posts

Leave a Comment