रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संगठन के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इसके द्वारा निर्मित सडकों, सुरंगों और पुलों ने आज दो स्थानों के बीच की दूरी और समय का कम कर दिया है। उन्होंने कहा कि सीमा सडक संगठन ने दूर दराज के इलाकों में सडक, सुरंग और दूसरे बुनियादी ढांचे का निर्माण कर देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले छह-सात वर्षों में संगठन द्वारा किए गए कार्य अभूतपूर्व हैं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए कुछ विशेष जरूरतें हैं और सरकार ने इस दिशा में जमीनी स्तर पर काम किया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश को उत्तरी क्षेत्र में जिन परिस्थितियों का सामना करना पडा और जिस तरह से देश विरोधियों का मुकाबला कर सका वह उचित ढांचागत विकास के बिना संभव नहीं था। उन्होंने बताया कि दक्षिणी लद्दाख में उमलिंग-ला दर्रे पर 19 हजार फीट की उंचाई पर बनी सडक वाहन चलाने योग्य दुनिया की सबसे ऊंची सड़क है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...