यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि इस सप्ताह देश में बड़े पैमाने पर हुए मिसाइल हमलों के बाद यूक्रेन के 60 लाख घरों में अब भी बिजली नहीं है। एक वीडियो संबोधन में उन्होंने कहा कि राजधानी और आसपास के क्षेत्र अधिक प्रभावित हुए हैं। कई घरों में 20 घंटे से अधिक समय से बिजली नहीं है। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने लोगों से ऊर्जा का कम से कम इस्तेमाल करने वाले उपकरणों का उपयोग करने की अपील की है। प्रधानमंत्री डेनिस शिम्हाल ने कहा है कि देश के लगभग सभी महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधाओं को फिर से शुरू कर दिया गया है, जिनमें ताप उत्पादन संयंत्र, अस्पताल और आपातकालीन सेवाएं शामिल हैं।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...